Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग: शिक्षा विभाग में उच्च अफसरों की कमी जल्द दूर करने की मांग
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: शिक्षा विभाग में उच्च अफसरों की कमी जल्द दूर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 03/03/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कहा कि जनपद में शिक्षा विभाग में उच्च अधिकारियों के पद काफी समय से खाली चल रहे हैं जिससे शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। बिना अफसरों के शिक्षकों के लंबित मामलों का भी सही ढंग से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह पंवार व जिला महामंत्री लखपत सिंह लिंगवाल ने कहा कि जनपद में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व बेसिक के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। जिला प्रशिक्षण संस्था रतूड़ा के प्राचार्य सीईओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं। यही हालात ब्लाक स्तर पर भी चल रही है। जनपद के तीनों विकासखंडों में मात्र एक उप शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। अधिकारियों की कमी से जूझ रहे जनपद में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। बिना अधिकारियों के शिक्षकों के कई प्रकरण लंबित पड़े है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। कहा कि इस संबंध में सरकार व शासन को अवगत कराया जा चुका है। इस संबंध में अपर महानिदेशक को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक अधिकारियों को नहीं भेजा गया है। जिससे जनपद व ब्लाक स्तरीय कार्य बाधित हो रहे है। उन्होंने सरकार व शासन से जनपद में जल्द अधिकारियों की तैनाती की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों ने लगाया पुलिस कर्मी पर मारपीट का आरोप
Next: अल्मोड़ा: डेढ़ लाख के गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.