Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। अतिवृष्टि से पश्चिमी बांगर खलियान गांव में खूड़गड़ गदेरे उफान पर आ गया जिससे गांव के संपर्क मार्ग व 300 नाली की कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। गांव की पांच पुलिया बह गईं। लोगों का कहना है कि आपदा के 12 घंटे बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुचा। ग्राम प्रधान खलियान लक्ष्मी देवी ने बताया की विगत दिवस दिन में लगातार बारिश के कारण सभी लोग घरों में थे। अतिवृष्टि के कारण अचानक खूड़गड़ गदेरा उफान पर आ गया और पंचायत भवन का शौचालय, आंगन, रामचंद्र भट्ट की दुकान के पीछे मलबा और बोल्डर आ गए। उन्होंने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग, पांच पैदल पुलिया व करीब 300 नाली के खेती की भूमि को नुकसान हुआ है जिसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई है। वहीं रमेश सिंह ने बताया आपदा के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी किसी भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण रामचंद्र भट्ट ने बताया की उनके मकान व दुकान के पास गदेरा है। अब मकान के पीछे बोल्डर और मलबा आ गया है। मौके पर पहुंचे पूर्व जिलापंचायत सदस्य महावीर पंवार ने कहा कि आपदा के नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। वहीं उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया ने बताया कि तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। खंड विकास अधिकारी जखोली को मौके पर हुए संपत्तियों के नुकसान की जांच करने को कहा गया है। पीएमजीएसवाई की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप
Next: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.