Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की एक कार रविवार सुबह तिलवाड़ा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक महिंद्रा एक्सयूवी-700 कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी। सूचना मिलते ही तिलवाड़ा चौकी और अगस्त्यमुनि कोतवाली की पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा 108 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

वाहन में पश्चिम बंगाल से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे पांच यात्री सवार थे। राहत टीमों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दो महिलाओं को हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चालक समेत तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।

घायलों में प्रिंस सिंह (30) निवासी पलामू, झारखंड, सभीमा सिंह (28) निवासी पश्चिम बंगाल, सुजोन मुखर्जी (27) और ऋजा मुखर्जी (30) निवासी राजगंज, जलपाईगुड़ी तथा चालक प्रदीप कुमार (35) निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

पुलिस और राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी पार्क में प्रदर्शन
Next: साहिया में अतिक्रमण पर गिरेगी गाज, 164 अतिक्रमण ध्वस्त किए जाएंगे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

देवर गांव में हुए हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो दोषियों को दो-दो वर्ष का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.