Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जमसाली के पेयजल स्रोत में मलबा डालने पर भड़के लोग
  • पौड़ी

जमसाली के पेयजल स्रोत में मलबा डालने पर भड़के लोग

RNS INDIA NEWS 05/07/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। डुंगरीपंत-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य के दौरान निकाले जा रहे मलबे को जमसाली गांव के पेयजल स्रोत के ऊपर डंप किए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) श्रीनगर खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्रामवासी देवेंद्र उनियाल ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि मलबा जिस स्थान पर डंप किया जा रहा है, उसके ठीक नीचे गांव का प्राकृतिक पेयजल स्रोत स्थित है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों की जलापूर्ति होती है। बताया कि ट्रकों द्वारा लगातार उसी स्थान पर मलबा डाला जा रहा है, जिससे पेयजल स्रोत के दूषित होने और क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, मलबा डालने से ग्रामीणों के चारा-पत्ती लाने का पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी इसी तरह की लापरवाही की गई थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की मांग है कि विभाग मलबे को चयनित डंपिंग जोन में डंप कराए, न कि गांव के जल स्रोत के समीप। उन्होंने विभाग से इस गंभीर मामले में तत्काल ठोस और सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा संकट उत्पन्न न हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव और कांवड़ मेले पर रहेगी पुलिस की नजर
Next: महिला पर हमले और लूटपाट के आरोप में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.