Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर दिल्ली फार्म के निकट मंगलवार शाम पर्यटन विभाग के नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट की छत पर गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित जंगल की ओर भगाया।मंगलवार शाम करीब छह बजे अचानक एक गुलदार दिल्ली फार्म के पास स्थित नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट की छत पर पहुंच गया और काफी देर तक वहीं बैठा रहा। राहगीरों की नजर जैसे ही गुलदार पर पड़ी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गुलदार के रिजॉर्ट की छत पर होने की खबर आसपास फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। वन कर्मचारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने सुरक्षा उपाय अपनाते हुए गुलदार को जंगल की ओर भगाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पर्यटन विभाग का यह रिजॉर्ट वर्ष 2017 में बनकर तैयार हुआ था लेकिन अभी तक इसका लोकार्पण भी नहीं हुआ है। तब से यह खंडहर में तब्दील हो चुका है।
उधर, सनेह क्षेत्र में भी गुलदार की सक्रियता लगातार बनी है। इन दिनों सिद्धबली मंदिर के समीप स्थित कॉलोनी और ग्रास्टनगंज क्षेत्र में गुलदार की मूवमेंट देखी जा रही है जिससे स्थानीय लोगों में भय है। गत 29 मई को सनेह रोड स्थित वन विभाग की गंगा वाटिका के समीप पशुओं के लिए चारा काट रही कोटड़ीढांग निवासी रीना देवी (40) पत्नी भूपेंद्र सिंह पर गुलदार ने हमला कर दिया था जिसमें वह घायल हो गई थीं।
लैंसडौन वन प्रभाग के रेंजर विपिन जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट की छत पर गुलदार दिखने की सूचना मिली थी। सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज में भी गुलदार की आवाजाही लगातार बनी हुई है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सुबह-शाम और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने एवं बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Next: मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.