Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कंट्रोल बर्निंग से जंगलों की सुरक्षा में जुटा वन महकमा
  • पौड़ी

कंट्रोल बर्निंग से जंगलों की सुरक्षा में जुटा वन महकमा

RNS INDIA NEWS 15/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। फायर सीजन शुरू होते ही वन महकमा अपनी तैयारियों में जुट गया है। वनाग्नि डेंस फॉरेस्ट तक न पहुंचे इसके लिए इन दिनों पौड़ी डिविजन की छह रेंजों में कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। वहीं वन विभाग की मानें तो अभी तक 10 हेक्टेयर क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग की जा चुकी है। फायर सीजन का बुधवार से आगाज हो गया है। जिसको लेकर वन विभाग भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। वन विभाग इन दिनों डेंस फोरेस्ट को वनाग्नि से बचाने के लिए कंट्रोल बर्निंग कर रहा है। जिससे कि आबादी वाले क्षेत्रों से जंगलों को पहुंचने वाली आग से बचाया जा सके। प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी स्वपनिल अनिरूद्ध ने बताया कि 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में वनाग्नि से बचने के लिए सबसे पहले कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। बताया कि इन दिनों पौड़ी डिविजन की पौड़ी, पैठाणी, पश्चिमी अमेली समेत सभी छह रेंजों में कंट्रोल बर्निंग की जा चुक है। बताया कि अभी तक पौड़ी डिविजन की 12563 हेक्टेयर के सापेक्ष 10 से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग का काम संपन्न हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन निगमों के एकीकरण से पहले कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग
Next: राशिफल 16 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.