Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon

अल्मोड़ा। विकासखंड लमगड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव में आयोजित वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में आमजन और विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी अधिकारों तथा सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, महिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के साथ निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष खाली के मार्गदर्शन और मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एसबीआई लमगड़ा शाखा की ओर से जरूरतमंद लोगों को 200 छड़ियां, 100 श्रवण यंत्र और 50 वाटर प्यूरीफायर वितरित किए गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

शिविर में लोगों को बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष खाली, मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, शाखा प्रबंधक लमगड़ा मुकेश कुमार कदम, संजीव कुमार सहित अन्य बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर
Next: सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.