Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौतलिया में ककलासों एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ककलासों महोत्सव के दौरान साहित्यकार डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय ‘आलोक’ के काव्य संग्रह ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन विधायक डॉ. प्रमोद तैलवाल, बलराज नेगी, दिगम्बर सिंह तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. पाण्डेय ने बताया कि उनकी 22,500 वर्ष के कैलेंडर सहित अब तक 25 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें विभिन्न शिक्षण एवं साहित्यिक संस्थाओं द्वारा 65 से अधिक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इंटर तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की और निकटवर्ती करगीना गांव उनका पैतृक निवास है। कार्यक्रम में देवलक्ष्मी पब्लिकेशन द्वारा लगाए गए डॉ. पाण्डेय की पुस्तकों के स्टॉल का भी अवलोकन किया गया। उपस्थित विद्वानों ने उनके साहित्यिक योगदान और लेखन कार्य की सराहना की। वर्तमान में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ आयाम के जिला संयोजक तथा स्वाभिमान योग ट्रस्ट के जिला सह-संयोजक के रूप में भी कार्यरत हैं। कार्यक्रम में डॉ. संजय डौर्वी, कुवेर सिंह कड़ाकोटी, कृपाल सिंह, गिरीश कड़ाकोटी, एस.डी. पंत, सुंदर सिंह, कमल ध्यानी, शिवदत्त पंत, मदन सिंह, रोहित भंडारी, जगदीश पाण्डेय, देवकी देवी, लोकेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
Next: नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.