Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पानी निकासी को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंडिया भट्टा वार्ड-5 निवासी सुरजीत सिंह पुत्र साहब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 मई की शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाले राज सिंह पुत्र साहब सिंह, गगन सिंह तथा उनकी पुत्रियां पूजा और रिया ने उसके घर की टंकी से पानी आने का आरोप लगाते हुए उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की और उसके पिता का मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना में उसके माता-पिता घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जोगेंद्र कौर पत्नी साहब सिंह ने आरोप लगाया कि सुरजीत सिंह के घर का पानी अक्सर उनके घर में आता है। विरोध करने पर सुरजीत सिंह, उसके पुत्र काकू और पत्नी रेखा रानी ने उनके पुत्र राज सिंह के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि काकू ने फावड़े से जोगेंद्र कौर के पोते गोलू पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सुरजीत सिंह, काकू और रेखा रानी ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे जोगेंद्र कौर भी घायल हो गईं। घटना में घायल गोलू और पूजा को उपचार के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Next: अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.