Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। एक युवक और उसकी मां के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खानपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव निवासी सुहैल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 मई को उसका भाई समीर किसी काम से गांव में ही किसी के पास काम से गया था। घर वापस आते समय गांव के ही कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने भाई पर तलवार से वार कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इस बीच शोर सुनकर उसकी मां मौके पर आ गई। आरोप है कि उक्त लोगों ने भाई और मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसकी मां के दांत टूट गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाहरुख, वसीम, जाबिर, शहजाद, सत्तार, सालम, मेहताब, शोएब निवासी करणपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Next: तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.