Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने में जुटी नगर पालिका
  • बागेश्वर

उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने में जुटी नगर पालिका

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

बागेश्वर। सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले को इस बार भव्य और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका जुट गई है। जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद पालिका की ओर से दुग और कत्यूर बाजार में टाइल्स लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलों में रंग-रोगन किया जा रहा है। इसके अलावा सरयू और गोमती नदी में अस्थायी पुलों का निर्माण किया जाएगा। सांस्कृतिक झांकी को भी आकर्षक बनाया जाएगा। कोरोना के चलते दो साल से उत्तरायणी मेला नहीं हो पाया था। इससे लोगों में मायूसी थी। लेकिन इस बार मेले को आकर्षक और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। नगर पालिका ने बोर्ड बैठक में मेले को दो दिन बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके बाद जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में अधिकारियों और बागेश्वर की संभ्रांत लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद मेले की तैयारी में तेजी आने लगी है। नगर पालिका ने दुग और व कत्यूर बाजार में टाइल्स लगाने का काम शुरू कर दिया है। कार्य की गुणवत्ता अच्छी हो इस पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल नजर बनाए हैं। उन्होंने कई बार इसका निरीक्षण कर दिया है। कार्य कर रहे ठेकेदार को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में रंग-रोगन का काम भी शुरू हो गया है। सरयू और गोमती नदी में अस्थायी पुलों का जल्द निर्माण किया जाएगा। सांस्कृतिक दलों के अलावा स्टार नाइट कार्यक्रम संपन्न होंगे। स्थानीय स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों को भी मंच दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी
Next: कूड़ा जलाते हुए आग से झुलसी महिला, हायर सेंटर रेफर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.