Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पूर्व सैनिक पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अमाऊं टनकपुर रोड निवासी पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 2017 में उसके चचेरे भाई ने फोन कर उसे बताया कि उसकी पहचान का एक व्यक्ति जो हल्द्वानी रहता है, वह रुपये लेकर नौकरी लगवाता है। जब वह हल्द्वानी गया तो उसके बीटेक पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये मांगे गए। इसमें से साढ़े तीन लाख रुपये पहले और शेष भुगतान नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई। इसके बाद उन्होंने साढ़े तीन लाख की नगदी आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। एक सप्ताह बाद उसके पुत्र को दस्तावेज लेकर हल्द्वानी बुलाया, जहां उन्हें हाईस्कूल, इंटरमीडियट की अंकतालिका व सनद दे दी गई। शैक्षिक दस्तावेज देने के बाद वह लगातार पुत्र की नौकरी के लिए आरोपियों से फोन पर संपर्क करते रहे। करीब डेढ़ साल बाद भी नौकरी नहीं लगी। अब आरोपी उसका फोन नहीं उठाते है। रुपये वापस मांगने पर वापस नहीं किए जा रहे है। इस मामले में पुलिस ने खटीमा निवासी कुंजन पोखरिया एवं हल्द्वानी पीलीकोठी शिव मंदिर के पास मृदल विहार कालोनी निवासी रितेश पांडेय के विरुद्ध धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खिड़की तोड़कर घर से उड़ाई नकदी
Next: उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने में जुटी नगर पालिका

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.