
बागेश्वर(आरएनएस)। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुक्रवार को समापन हो गया। सर्वाधिक अंक हासिल कर न्याय पंचायत फल्यांटी ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में विधायक पार्वती दास ने विजेता न्याय पंचायत को एक लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान की। विधायक पार्वती दास ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-19 बालक वर्ग की खो-खो में फल्यांटी प्रथम, देवलधार द्वितीय और बैजनाथ तृतीय रहा। कबड्डी में गढ़सेर प्रथम, रवाईखाल द्वितीय और बोहाला तृतीय रहे।वॉलीबाल में सानिउडियार प्रथम, स्टेडियम बागेश्वर द्वितीय और बांजीरोड तृतीय रहा। पिट्टू में जीआईसी मंडलसेरा प्रथम, डोबा द्वितीय और जीआईसी घिघारुतोला तृतीय रहा। मुर्गा झपट में मयंक हरड़िया प्रथम, रोहित टम्टा द्वितीय और आशीष तृतीय रहे। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में सुजल जोशी प्रथम, देव कुमार द्वितीय और भास्कर साहिनी तृतीय रहे। 200 मीटर में लक्ष्मण कुमार प्रथम, देव कुमार द्वितीय और सुजल जोशी तृतीय रहे। 400 मीटर में लक्ष्मण कुमार प्रथम, बसंत कुमार द्वितीय और विपुल कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर में सुंदर कुमार प्रथम, जय देव द्वितीय और हेमंत बहादुर तृतीय रहे। 1500 मीटर में सूरज चंद्र कनेरा द्वितीय और सौरभ सिंह बिष्ट तृतीय रहे। 3000 मीटर में ऋतिक चंद्र प्रथम, सागर भंडारी द्वितीय और नीरज आर्या तृतीय रहे। लंबी कूद में हिमांशु धपोला प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और हिमांशु रौतेला तृतीय रहे। ऊंची कूद में मुकेश कुमार प्रथम, हिमांशु धपोला द्वितीय और मनीष राणा तृतीय रहे। गोला फेंक में चंदन सिंह बिष्ट प्रथम, संजय कुमार द्वितीय और धीरेन्द्र सिंह परिहार तृतीय रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कोहली, गणेश धपोला, प्रदीप काकी, महिपाल गढ़िया, सुंदर गढ़िया, प्रदीप गढ़िया, रेखा ऐठानी, मनोज उपाध्याय, देव सिंह कोरंगा, कविता खेतवाल, आनंद कोरंगा, नरेंद्र माजिला और गीता खड़ाई समेत युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के प्रशिक्षकों का योगदान रहा।

