Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यूकेएसएसएससी धांधली मामले में अगस्त्यमुनि में युवा बेरोजगारों ने निकाली रैली
  • रुद्रप्रयाग

यूकेएसएसएससी धांधली मामले में अगस्त्यमुनि में युवा बेरोजगारों ने निकाली रैली

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में युवा बेरोजगारों ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले और सरकारी नौकरियों में हुई धांधली के विरोध में आक्रोश महारैली निकाली। इस दौरान बेरोजगारों ने घपलों की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। जवाहर नगर से अगस्त्यमुनि स्टेडियम तक निकाली गई महारैली में युवाओं ने यूकेएसएसएससी और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ऐसे में युवाओं का भविष्य चौपट होगा। रैली में शामिल देवेन्द्र रावत ने कहा कि सैकड़ों युवा रात दिन एक कर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, किंतु बार बार पेपर लीक की घटनाएं उनके मनोबल को तोड़ रही है। सरकार को इस पर अंकुश लगाते हुए निष्पक्ष तरीके से जांच कर दोषियों को सजा देनी चाहिए। गिरिश देवलाली और कुलदीप रावत ने यूकेएसएससी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है, इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्यवाई की जानी चाहिए। वहीं युवा रूपेश आर्य, अंकित राज, सुनील महरा का कहना है कि सरकारी नौकरीयों में पारदर्शिता जरूरी है सरकार को इसके लिए मजबूत कदम उठाने चाहिए, हम बड़ी मेहनत और जीजान से पढ़ाई कर सुनहरे भविष्य का लक्ष्य हासिल करने में जुटे हैं लेकिन दलाल पहुंच और पैसों के बल पर आसानी से नौकरी हासिल कर देते हैं, जिससे युवा आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है। रैली में लक्ष्मण रावत, अंकित पुरोहित, अमित, राहुल जगोठा, ठाकुर सिंह, अभिषेक आर्य, संदीप, नवीन, मोहित, मनीष, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिन्दी दिवस पर कवि चन्द्रकुंवर को किया याद
Next: मासूम के साथ अश्लील हरकत करने वाले स्कूल बस चालक का मकान जमींदोज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.