Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जागेश्वर धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए दन्या पुलिस ने टैक्सी संचालकों और वाहन चालकों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत और चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी ने आरतोला एवं पनुवानौला टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और वाहन चालकों से संवाद किया। बैठक में टैक्सी संचालकों से कहा गया कि जागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ विनम्र एवं शिष्ट व्यवहार करें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। साथ ही वाहनों का संचालन सावधानीपूर्वक करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को ओवरलोडिंग, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने तथा निर्धारित किराये से अधिक वसूली जैसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात व्यवस्था और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और टैक्सी संचालकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.