Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हिन्दी दिवस पर कवि चन्द्रकुंवर को किया याद
  • रुद्रप्रयाग

हिन्दी दिवस पर कवि चन्द्रकुंवर को किया याद

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल की 75वीं पुण्य तिथि एवं हिन्दी दिवस पर चन्द्रकुंवर बर्त्वात स्मृति शोध संस्थान अगस्त्यमुनि द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल उत्कृष्ट राइंका अगस्त्यमुनि में आयोजित कार्यक्रम में कवि के कृतत्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि आज से 75 वर्ष पूर्व जब भारत आजाद ही हुआ था ऐसे समय में मन्दाकिनी घाटी का यह हिमवंत कवि मात्र 28 वर्ष की अल्पायु में हिन्दी साहित्य को अनमोल खजाना सौंप कर महाप्रयाण कर चुका था। उन्होंने हिन्दी दिवस की बधाई देते हुए सभी छात्रों से निबन्ध लिखकर लाने को कहा। शोध संस्थान के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने कहा कि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल पहाड़ के ही कवि नहीं हैं बल्कि देश दुनिया के कवि हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता सच्चिदानन्द सेमवाल ने उनकी जीवनी पर विस्तार चर्चा करते हुए कहा कि अपनी उम्र के आधे वर्ष उन्होंने शिक्षा प्राप्त करने में व्यतीत की तो आधी उम्र उनकी बीमारी में कट गई, फिर भी उन्होंने हिन्दी साहित्य में अपना नराम सुनहरे अक्षरों में अंकित कर दिया। संचालन शिक्षक धीर सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर कवि की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर संस्थान के सदस्यों, शिक्षकों एवं छात्रों ने कवि को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बीएस पंवार, रवीन्द्र पंवार, माला राणा दिनेश मलासी, कालिका काण्डपाल, दीपक बेजवाल सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकायें तथा बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम ने 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, तीन लाख रुपये वसूले
Next: यूकेएसएसएससी धांधली मामले में अगस्त्यमुनि में युवा बेरोजगारों ने निकाली रैली

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.