Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • तार में फंसी मिली मादा गुलदार, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
  • नैनीताल

तार में फंसी मिली मादा गुलदार, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के अंतर्गत ओखलडूंगा ग्रामसभा में तारों में फंसी मादा गुलदार को वनकर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। गुलदार को हल्द्वानी रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात गुलदार का रेस्क्यू किया। रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के ओखलडूंगा राजस्व भूमि पर गश्त के दौरान गुलदार के झाड़ियों में फंसे होने की सूचना वनकर्मियों को मिली। जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। एसडीओ पूनम कैंथोला, कोटा रेंज के रेंजर रमेश चंद्र ध्यानी वन कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार को रेस्क्यू किया। रेंजर ध्यानी ने बताया कि तारों का फंदा संभवत: ग्रामीणों ने सूअरों के मारने के लिए लगाया होगा। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ वन अपराध के तहत केस दर्ज किया गया है। गुलदार की उम्र 6 वर्ष बताई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगी नौकरी
Next: करंट लगने से पूर्व सैनिक की पत्नी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.