Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीएम बनने के बाद विजय के बड़े फैसले, 717 शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश
  • राष्ट्रीय

सीएम बनने के बाद विजय के बड़े फैसले, 717 शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/05/2026
rns featured image new

चेन्नई। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पद संभालने के बाद कई बड़े फैसलों की घोषणा की है। महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता से जुड़े फैसलों को लेकर राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि “कलैंग्नार मगलीर उरिमाई थोगई” योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को मई महीने की एक हजार रुपये की सहायता राशि जल्द उनके बैंक खातों में भेजी जाए। चुनाव से पहले विजय की पार्टी टीवीके ने 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा किया था। सरकार का कहना है कि नई योजना को लागू करने की प्रक्रिया जारी है, इसलिए फिलहाल पुरानी योजना के तहत ही राशि दी जा रही है।

वहीं सरकार ने राज्य में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही 717 शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी सर्वे में पाया गया कि ये दुकानें पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों से निर्धारित 500 मीटर की सीमा के भीतर संचालित हो रही थीं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार बंद होने वाली दुकानों में 276 पूजा स्थलों के पास, 186 शिक्षण संस्थानों के निकट और 255 बस स्टैंडों के आसपास स्थित हैं।

इसके अलावा राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है। इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। इसे एक जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

सरकार के अनुसार इस निर्णय से राज्य पर सालाना करीब 1230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है और आवश्यक वित्तीय प्रबंधन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Next: नर्सिंग बेरोजगार बोले- हम पर झूठे मुकदमे दर्ज किए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.