Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण में गरमपानी सीएचसी के चिकित्सक मिले अनुपस्थित, नोटिस के निर्देश
  • नैनीताल

स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण में गरमपानी सीएचसी के चिकित्सक मिले अनुपस्थित, नोटिस के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/05/2026
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची गई, जिसमें कुछ अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीर नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान मंत्री ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़कों के गड्ढों को लेकर कमिश्नर ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
Next: चंपावत प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन: सुराज सेवा दल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.