Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अफसर से पौने दो करोड़ की ठगी का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
  • देहरादून

अफसर से पौने दो करोड़ की ठगी का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटे लालच देकर ओएनजीसी के एक रिटायर्ड अधिकारी से 1.87 करोड़ रुपये ठगी में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर पुलिस पंजाब के लुधियाना से आरोपी को गिरफ्तार कर देहरादून लाई। मामले में पुलिस ने पीड़ित के 40 लाख रुपये होल्ड भी करा लिए थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि कौलागढ़ रोड निवासी रिटायर फसर ने 15 अप्रैल को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कहा कि जालसाजों ने खुद को आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का अधिकृत कर्मचारी बताकर उनसे संपर्क किया। उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वहां निवेश के फर्जी टिप्स दिए गए। वहां फर्जी डैशबोर्ड पर डमी ट्रेडिंग और नकली मुनाफा दिखाकर ठगों ने एक फर्जी सेबी रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पीड़ित का हाई नेट वर्थ ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। इस छलावे में आकर वादी ने रकम जमा की। बैंक खातों और डिजिटल फुटप्रिंट के विश्लेषण के बाद साइबर पुलिस ने 34 वर्षीय सुखराज निवासी प्रेम विहार, थाना बस्ती जोदेवाल, लुधियाना को पंजाब से धर दबोचा। आरोपी ने ठगी की रकम ठिकाने लगाने के लिए सिर्फ दो महीने के लिए एक बैंक खाता खोला था। जिसमें चंद दिनों में ही 18 लाख का अवैध लेनदेन पाया गया। आरोपी साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस होल्ड किए गए 40 लाख रुपये वापस दिलाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: माल रोड पर 16 मई की रात्रि से 17 मई की सुबह तक बड़े वाहनों पर रहेगा प्रतिबन्ध
Next: साप्ताहिक परेड में जवानों के साथ दौड़े एसएसपी, फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.