Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगी नौकरी
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगी नौकरी

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। नौकरी बहाली को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन-प्रशासन पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार अपनी जरूरत के अनुसार उनकी नियुक्ति कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया। कहा कि पूर्व में नियुक्ति के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें समायोजित करने की आश्वासन दिया था, लेकिन छह माह पूर्ण होने के बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। कांग्रेस ने भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को समर्थन दिया है। शनिवार को नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में संविदा स्वास्थ्य कर्मी एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लुंठी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। कोरोना के खतरे के बीच इन कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। अब सरकार ने हटा दिया है। इससे युवाओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लुंठी ने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र ही कर्मचारियों की नौकरी बहाल नहीं की तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार फुलेरा सहित बृजमोहन भट्ट और कुंडल सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार उनके साथ मजाक कर रही है। जब सरकार को उनकी जरूरत होती है तब उन्हें नौकरी पर रख दिया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर: अवैध कब्जों पर चला पालिका का बुलडोज़र
Next: तार में फंसी मिली मादा गुलदार, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.