Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • स्कूल के रास्ते पर दीवार बनाने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
  • चमोली

स्कूल के रास्ते पर दीवार बनाने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/12/2021
rns featured image new

चमोली। घिंघराण इंटर कालेज के पहुंच मार्ग पर एक व्यक्ति ने दीवार बना दी। रास्ता खोलने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्रों ने कहा जब से विद्यालय की स्थापना हुई है, तब से विद्यालय को आने जाने वाला मार्ग यही है। कतिपय विद्यालय के पहुंच मार्ग पर अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। इधर, गोविंद सिंह रौतेला पर अतिक्रमण करने का आरोप है। उनका कहना है कि वर्ष 1988 से पूर्व जब विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा था उस समय विद्यालय तक सामान ले जाने के लिए ट्रक को आने-जाने के लिए ठेकेदार के अनुरोध पर रास्ता दिया गया था लेकिन लबें समय तक बाहर नौकरी करने के बाद जब अपने गांव लौटे तो उन्हें जो रास्ता दिया उस पर दीवार लगा दी है। वह भी इसलिए की उनके भवन को बरसात के पानी के खतरा उत्पन्न हो रहा है। उसके बचाव के लिए दीवार दी गई है। यदि विद्यालय प्रशासन बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था करता है तो वह फिर से उस दीवार को हटा देंगे।
वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण का कहना है कि यदि विद्यालय को आने वाले रास्ते की जमीन गोविंद सिंह रौतेला की है तो इस मार्ग को दो बार विधायक निधि से बनाया गया है। उस पर क्यों आपत्ति दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी, एसडीएम, सेक्टर मजिस्टेट समेत अपने विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है लेकिन कोई कार्रवाई अमल में वर्तमान तक नहीं लायी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल मैनेजमेंट के सहायक प्रोफेसरों ने सीएम को दिया ज्ञापन
Next: राशिफल 21 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.