Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई के लिए न्यायालय पहुंची महिला को पति ने कोर्ट परिसर में ही रोक लिया। आरोप है कि पति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सार्वजनिक रूप से तीन तलाक दे दिया। शिकायत के आधार पर सिडकुल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर के मोहल्ला कस्साबान निवासी शबनम ने शिकायत देकर बताया कि उनका घरेलू हिंसा से संबंधित मामला न्यायालय में चल रहा है। 16 मई को रोशनाबाद स्थित न्यायालय में मामले की सुनवाई थी। वह कोर्ट पहुंची थीं। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट परिसर के बाहर उनके पति शमशाद निवासी मोहल्ला झोझगान, पुरकाजी मुजफ्फरनगर ने उन्हें रोक लिया। पति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने सार्वजनिक रूप से तीन बार तलाक बोल दिया। महिला का कहना है कि आरोपी पति लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है, जिससे उसे अपनी सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। घटना के बाद महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और पुलिस से शिकायत की। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
Next: राशिफल 01 जून

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.