Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • होटल मैनेजमेंट के सहायक प्रोफेसरों ने सीएम को दिया ज्ञापन
  • टिहरी

होटल मैनेजमेंट के सहायक प्रोफेसरों ने सीएम को दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/12/2021
rns featured image new

नई टिहरी। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टैक्नोलॉजी एंड एप्लाईड संस्थान नई टिहरी में कार्यरत विभागीय संविदा सहायक प्रोफेसरों ने सीएम को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से मार्च 2019 में जारी अधिसूचना के तहत मानदेय देने की मांग की है।
सोमवार को नई टिहरी नगर पालिका में आयोजित आपका सुझाव हमारा संकल्प जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कार धामी से होटल मैनेजमेंट संस्थान में कार्यरत प्रोफेसरों ने एआईसीटीई के मानकों के अनुरुप मानदेय देने तथा उक्त पदों पर जारी विज्ञप्ति में कार्यरत प्रोफेसरों का समायोजन की मांग की है। सहायक प्रोफेसर प्रदीप नेगी ने कहा पूर्व में संस्थान के प्रोफेसरों ने इस संबंध पर्यटन मंत्री को पत्र भेजकर उक्त मांग के निराकरण की मांग की गई थी, लेकिन मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। कहा जल्द उनकी मांग पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो संस्थान में कार्यरत सहायक प्रोफेसर आगामी जनवरी माह में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्य बहिष्कार करेंगे। कहा वह लोग विगत कई वर्षों से संस्थान में कार्यरत है, बावजूद उत्तराखंड तकनीकी विवि देहरादून की ओर से उक्त पदों पर विज्ञाप्ति जारी की गई है, उन्होंने सीएम से उक्त पदों पर जारी की गई विज्ञप्ति में संस्थान में कार्यरत प्रोफेसरों के समायोजन तथा एआईसीटीई के मानकों के अनुरुप मानदेय देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सहायक प्रोफेसर कुलदीप सिंह, जसवंत जयाडा, हितेश रमोला, अभिषेक चौहान, राहुल शर्मा, दीपक रावत, अनिल टम्टा, नवीन राणा, मुकेश बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून के सौरभ बिष्ट बने फ्लाइंग अफसर
Next: स्कूल के रास्ते पर दीवार बनाने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.