Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रपटे में फंसी कार, एक की मौत, दो घायल
  • देहरादून

रपटे में फंसी कार, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि को देहरादून शिमला बाईपास रोड पर सिंघनवाला से करीब एक किमी दूर धर्मावाला की ओर जा रहे मार्ग पर श्रीराम स्कूल के पास एक कार रपटे में फंस गयी। जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की बह कर मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गये। घायलों का सीएचसी सहसपुर में उपचार कराने के बाद छुट्टी दे दी गयी। जबकि मृतक के शव का पंचनामा पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार व रविवार की मध्य रात्री करीब दो बजे देहरादून शिमला बाईपास रोड पर सिंघनीवाला के समीप एक कार के रपटे पर फंसे होने की सूचना सहसपुर पुलिस को मिली। जिसके बाद सहसपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें दो लोग मुकेश शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी थाना नेहरू कलोनी देहरादून व अनिल कुमार पुत्र बिसंभर पाल निवासी चंद्रबनी देहरादून को सुरक्षित निकाल लिया गया। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। घायल दोनों युवकों ने बताया कि उनके साथ तीसरा व्यक्ति राजकुमार 65 पुत्र रामकिशोर निवासी कारगी चौक भंडारावाला देहरादून लापता हो गया है। जिसके बाद रातभर पुलिस राजकुमार की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाये हुए रही। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सुबह होने पर राजकुमार का कुछ दूरी पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश राठौर ने बताया कि कार सवार घायल दोनों ने बताया कि वे नौ जुलाई को रिश्तेदारी में पांवटा गये थे। जहां से वे रात साढे बारह बजे वापस लौट रहे थे। आगे से ट्रक निकल रहा था। जिसके पीछे से वे भी निकल रहे थे। ट्रक तो रपटे से बाहर निकल गया। लेकिन आगे ट्रक होने के कारण रपटा उन्हे नहीं दिखा और कार रपटे में फंस गये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समयबद्ध सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर नगरपालिका शिवालिकनगर के अधिशासी अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना
Next: तीन माह के लिए शयन मुद्रा में रहेंगे भगवान परशुराम, बोहरी मंदिर के कपाट हुए बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.