Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन माह के लिए शयन मुद्रा में रहेंगे भगवान परशुराम, बोहरी मंदिर के कपाट हुए बंद
  • देहरादून

तीन माह के लिए शयन मुद्रा में रहेंगे भगवान परशुराम, बोहरी मंदिर के कपाट हुए बंद

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। परशुराम महाराज मंदिर बोहरी के कपाट बंद कर दिए गए हैं। तीन माह बाद विजयदशमी के दिन मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। जौनसार बावर के कालसी ब्लॉक के बोहरी गांव स्थित प्राचीन परशुराम मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। भगवान परशुराम मंदिर के देव दर्शन को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र उत्तराखंड आदि राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से परशुराम जी की उपासना करने से हर मुराद पूरी होती है। परशुराम मंदिर बोहरी गांव के पुजारी गुलाब सिंह बताते हैं कि इस मंदिर में लोगों की आस्था लोगों को यहां खींच लाती है। यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने बताया कि विष्णु अवतार परशुराम 3 माह की शयन मुद्रा के उपरांत विजयदशमी के दिन भू लोक में आएंगे। विजयदशमी के दिन विशेष पूजा अर्चना के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। रविवार को कपाट बंद होने से पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए। इस दौरान मंदिर बजीर रण सिंह, भंडारी खजान सिंह, सरदार सिंह, जवाहर सिंह, महेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रपटे में फंसी कार, एक की मौत, दो घायल
Next: फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.