Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • समयबद्ध सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर नगरपालिका शिवालिकनगर के अधिशासी अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना
  • हरिद्वार

समयबद्ध सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर नगरपालिका शिवालिकनगर के अधिशासी अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार।

एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीद संबंधी समयबद्ध सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने नगरपालिका शिवालिकनगर के अधिशासी अधिकारी/लोकसूचना अधिकारी अंकित राणा पर पच्चीस हजार का जुर्माना लगाया है।
शिवालिकनगर नगर पालिका के विरूद्ध स्ट्रीट लाइट खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सुभाषनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक चन्द्र भट्ट द्वारा सूचना के अधिकार के तहत लोकहित में 27 नवंबर, 2020 को नगरपालिका के लोक सूचना अधिकारी/अधिशासी अधिकारी से एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीद संबंधी दस बिन्दुओं पर समयबद्ध सूचना मांगी गई थी। लेकिन लोक सूचना अधिकारी ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। विभागीय अपीलीय अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील दायर करने के बाद भी उनकी अपील नहीं सुनी गई। जिसके बाद 20 फरवरी, 2021 को त्रिलोक चन्द्र भट्ट द्वारा शिवालिकनगर नगर पालिका के लोक सूचना अधिकारी और प्रथम विभागीय अपीलीय अधिकारी के विरूद्ध उत्तराखण्ड सूचना आयोग देहरादून में द्वितीय अपील प्रेषित की गई।
उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने अपीलार्थी को डेढ़ साल तक सूचना न दिये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक सूचना अधिकारी और विभागीय अपीलीय अधिकारी को 30 मई, 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग का नोटिस मिलते ही लोक सूचना अधिकारी ने आनन फानन में अपीलार्थी को आधी अधूरी और अस्पष्ट सूचनाएं भेज दी। लेकिन दोनों अधिकारियों द्वारा अपीलार्थी को अब तक सूचनाएं उपलब्ध न कराये जाने और प्रथम अपील न सुने जाने पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

उत्तराखण्ड सूचना आयोग, देहरादून में हुई सुनवाई में लोक सूचना अधिकारी/अधिशाषी अधिकारी अंकित राणा मामले की सुनवाई कर रहे राज्य सूचना आयुक्त अर्जुन सिंह के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए और ना ही उन्होंने अपने समकक्ष अथवा एक पद नीचे के अधिकारी को प्रतिनिधि नामित करते हुए भेजा। इसके विपरीत उन्होंने एक आउट सोर्स कर्मी प्रथम कुमार को आयोग में होने वाली सुनाई में भेज दिया। सूचना आयोग ने समयबद्ध सूचनाएं न देने और सूचना आयुक्तों के आदेशों के संबंध में सजगता और जागरूकता की कमी के साथ इसे घोर लापरवाही मानते हुए उन पर 25000 रूपया जुर्माना लगा दिया है। राज्य सूचना आयुक्त ने आदेश दिया है कि यह राशि तीन माह के भीतर राजकोष में जमा की जाय। उनके द्वारा यह राशि जमा न कराए जाने पर लोक प्राधिकारी/नगर पालिका परिषद को उनके वेतन से जुर्माने की राशि की कटौती के आदेश दिये गये हैं।
आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को गभीरता ने न लेने और श्री भट्ट की प्रथम अपील का निस्तारण न करने पर प्रथम विभागीय अपीलीय अधिकारी के विरूद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु लोक प्राधिकारी को संस्तुति भेजी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रबंध निदेशक के तबादले से जीएमवीएन कर्मचारी नाराज
Next: रपटे में फंसी कार, एक की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.