Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रबंध निदेशक के तबादले से जीएमवीएन कर्मचारी नाराज
  • देहरादून

प्रबंध निदेशक के तबादले से जीएमवीएन कर्मचारी नाराज

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रबंध निदेशक बदले जाने से जीएमवीएन कर्मचारी खफा हैं। कर्मचारी इस मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर एमडी का तबादला रोकने की गुहार लगाएंगे। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित जीएमवीएन के पर्यटन कार्यालय में कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इसमें जीएमवीएन कर्मियों ने निगम की प्रबंध निदेशक स्वाति एस भदौरिया के तबादले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि प्रबंध निदेशक स्वाति भदौरिया के कार्यकाल में जीएमवीएन मंदी से उबरा है, इससे पिछले कई महीनों से बकाया वेतन का भुगतान संभव हो सका। वेतन भुगतान होने और जीएमवीएन के मंदी से उबरने से निगम कर्मियों का मनोबल बढ़ा है। एमडी के 10 महीने में किए गए कार्य अविस्मरणीय है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रबंध निदेशक स्वाति एस भदौरिया का तबादला रुकवाने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री धामी से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। मामले में पर्यटन मंत्री और मुख्य सचिव से भी मुलाकात करेंगे। मौके पर बृजमोहन जुयाल, संदीप मेवाड़, सूर्य प्रकाश विश्वास, चमन सिंह, मेघनाथ, हरपाल सिंह, उमा नेगी, सूर्यप्रकाश कोठारी, महादेव, नरेंद्र नौटियाल, पूरण सिंह, रणवीर रावत, अरविंद उनियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Next: समयबद्ध सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर नगरपालिका शिवालिकनगर के अधिशासी अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.