Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी बीडीसी में गुलदार से सुरक्षा की मांग उठाई
  • पौड़ी

पौड़ी बीडीसी में गुलदार से सुरक्षा की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। ब्लाक की बीडीसी इस बार एक महीने में दूसरी बार हुई है। इससे पहले पौड़ी ब्लाक की बीडीसी 29 अप्रैल को हुई थी। हालांकि इस बार की बीडीसी आगामी बैठकों के रोस्टर के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में ब्लाक के 81 ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के सापेक्ष 69 ने प्रतिभाग किया। बैठक में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने ब्लाक समेत आस पास के क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने वन विभाग से गावों की सुरक्षा की मांग की।

ब्लाक की बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य के मुद्दे छाये रहे। विकासखंड पौड़ी के सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगशाल ने की। उन्होंने कहा कि पौड़ी ब्लाक की बीडीसी बैठक पूर्व में 29 अप्रैल को आयोजित की गई थी। कहा कि एक महीने के भीतर रोस्टर में आने के लिए फिर से बीडीसी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में विद्युत, पेयजल, लोनिवि, स्वास्थ्य समेत मुख्यत: एक दर्जन विभागों को ही बुलाया गया था। जिससे कि जन प्रतिनिधियों की समस्याओं के निस्तारण हो सके।

बैठक में केसुंदर के ग्राम प्रधान नूतन रावत ने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने की मांग उठाई। प्रधान ने कहा कि केसुंदर ग्रामसभा में ग्रामीणों द्वारा एक एएनएम सेंटर होने की जरूरत बतायी जा रही है। कहा कि सत्यखाल कस्बे में पीएचसी सेंटर तो है लेकिन केसुंदर ग्रामसभावासियों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। जिस पर सीएमओ डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि एएनएम सेंटर खोला जा सकता है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को गांव के बीचोंबीच भूमि नहीं मिल पा रही है। उन्होंने प्रस्ताव देने को कहा है। जिससे शीघ्र एएनएम सेंटर खोले जाने की कार्रवाई की जा सके। वहीं केवर्स के ग्राम प्रधान कैलाश रावत, उज्याड़ी के सुदर्शन नेगी ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल लाइनों को दुस्तर करने की मांग उठाई। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की दुर्दशा पर चिंता जताई। उन्होंने पीएमजीएसवाई को बरसात से पूर्व ही सड़कों की स्थिति सुधारने को कहा।

बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य सभी अधिकारियों को सदन में उठी समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोनिवि को सड़कों का कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये। इस मौके पर जेष्ठ उप प्रमुख सोनिया, कनिष्ठ उप प्रमुख शांति, पीडी स्वजल दीपक रावत, बीडीओ बिजेंद्र लाल, एएम उद्योग माधो सिंह, ईई लोनिवि डीसी नौटियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एडीपीआरओ नितिन नौटियाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशन बहाली आंदोलन को तेज करने की शपथ
Next: स्वास्थ्य ठीक न होने से 190 घोड़े खच्चर यात्रा में जाने से रोके

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.