Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वास्थ्य ठीक न होने से 190 घोड़े खच्चर यात्रा में जाने से रोके
  • रुद्रप्रयाग

स्वास्थ्य ठीक न होने से 190 घोड़े खच्चर यात्रा में जाने से रोके

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पशुपालन विभाग द्वारा तैनात टीम केदारनाथ यात्रा में घोड़े खच्चरों पर लगातार नजर रख रही है। डॉ. राजीव कुमार गोयल, डॉ. दीप मणि गुप्ता, डॉ. अमित सिंह द्वारा केदारनाथ मार्ग पर चलने वाले घोड़े खच्चरों का स्वस्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जबकि विभाग की दूसरी टीम में शामिल डॉ. सत्येंद्र यादव, डॉ. आकाश उनियाल, पशुधन प्रसार अधिकारी अफजल एवं सुशील सैनी के साथ ही ब्रुक इंडिया की संयुक्त टीम द्वारा केदारनाथ मार्ग पर चलने वाले घोड़े खचरों का गौरीकुंड में इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग की एक टीम सोनप्रयाग, लिंचौली और एक टीम केदारनाथ में तैनात है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि सभी जगहों पर घोड़े खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। अभी तक कुल 1435 घोड़े एवं खच्चरों का इलाज किया गया है जबकि 1950 घोड़े खचरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। 190 घोड़े खचरों को स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से यात्रा में प्रतिभाग करने से रोका गया है। बिना लाइसेंस के चलने वाले 24 घोड़ा संचालकों का चालान भी किया गया है। जबकि 6 पशुपालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर की गई है। इसके साथ टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है जिसमें 20 पीआरडी के जवान है जिनको 4 टीम में विभाजित किया गया है। पहली टीम गौरीकुंड से जंगल चट्टी तक निगरानी कर रही है जबकि दूसरी टीम जंगल चट्टी से भीमबली, तीसरी टीम भीमबली से लिंचौली और चौथी टीम लिंचौली से केदारनाथ बेस कैंप तक निगरानी कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी बीडीसी में गुलदार से सुरक्षा की मांग उठाई
Next: डीएम के आश्वासन के बाद केदारघाटी बंद का ऐलान स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.