Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पेपर लीक, भर्ती घोटालों और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और लंबित भर्तियां जल्द पूरी करने की मांग की गई। शनिवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और रचना शर्मा ने कहा कि नकल माफिया और बार-बार परीक्षा रद्द होने से युवाओं का सरकारी संस्थाओं पर भरोसा कमजोर हुआ है। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान, प्रदेश महासचिव वरुण बालियान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, एससी-एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नौमान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पुनीत कुमार, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, लंबित भर्तियां शीघ्र पूरी करने, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने तथा परीक्षार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष व्यवस्था की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों में महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित, सुमन अग्रवाल, पार्षद महावीर वशिष्ठ, बीपीएस तेजियान, विजय प्रजापति, उज्ज्वल वालिया, हिमांशु राजपूत, मोहित अरियाल, रितेश पांडेय, नंदन शाह, गौरव गोस्वामी, नागेश रावत, मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
Next: धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.