Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ममता बहुगुणा मामले में न्याय की मांग को निकाला कैंडल मार्च
  • पौड़ी

ममता बहुगुणा मामले में न्याय की मांग को निकाला कैंडल मार्च

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  ममता बहुगुणा की गुमशुदगी मामले में न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर और चौरास की जनता ने एकजुट होकर देर सायं श्रीनगर में मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर व सीओ श्रीनगर को ज्ञापन भी दिया। जिसमें कहा गया कि कोर्ट ने ममता बहुगुणा प्रकरण में पुन: जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस प्रकरण में ममता के ससुराल पक्ष से पूछताछ कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की।ममता के पिता राजराज जोशी और भाई प्रदीप जोशी ने ज्ञापन में कहा है कि उन्हें ममता की हत्या होने की आशंका है। पूर्व में इस प्रकरण की जांच गंभीरता से नहीं हो पाई है। जिससे आज भी ममता का कहीं सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि वह तीन साल से ममता को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ममता बहुगुणा की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। जब परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष श्रीनगर गढ़वाल मामले की पुनः विवेचना के आदेश दिए। इस मौके पर डॉ. प्रताप भंडारी, डॉ. उत्तम भंडारी, विनोद चमोली, अनिल स्वामी, दीपक कंडारी, शालिनी चंदोला, उपासना भट्ट, सुमन पुंडीर, संजय कुमार सहित चौरास और श्रीनगर के लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर बना गीत
Next: अंकिता हत्याकांड : अंकिता के गांव से वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाली तिरंगा यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.