Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता हत्याकांड : अंकिता के गांव से वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाली तिरंगा यात्रा
  • पौड़ी

अंकिता हत्याकांड : अंकिता के गांव से वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाली तिरंगा यात्रा

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
02 (38)

श्रीनगर गढ़वाल।  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए व सीबीआई जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड के विभिन्न छात्र संगठनों, युवाओं, महिलाओं ने अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट से वनंत्रा रिजॉर्ट ऋषिकेश तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के श्रीनगर पहुंचने पर गढ़वाल विवि के विभिन्न छात्र संगठनों ने विवि गेट पर स्वागत कर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद गोला पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता प्रकरण में सरकार व प्रशासन की ओर से हीलाहवाली बरती गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण का पटाक्षेप करने के लिए इसकी सीबीआई जांच होनी जरूरी है। कहा अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने धामी सरकार से कहा कि यदि उनकी मंशा अंकिता को न्याय दिलाने की है तो तत्काल इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। तिरंगा यात्रा में जय हो ग्रुप, सत्यम ग्रुप, वंदे मातरम ग्रुप, आइसा, डीएसओ, कांग्रेस आदि संगठनों से डा.प्रताप भंडारी, नरेंद्र शर्माय, जितेंद्र पाल, आयुष मियां, निशांत प्रताप कंडारी, अंकित उछोली, डा.मुकेश सेमवाल, शिवानी पांडेय, अमित धनाई, समाज सेवी अनिल स्वामी, पृथ्वी सिंह बिष्ट, प्रभाकर बाबुलकर, संजय घिल्डियाल, विनोद चमोली, यशीष रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान गोला पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने श्रीनगर से तीन साल पहले से गायब चल रही ममता बहुगुणा के प्रकरण को भी उठाया। कहा ममता संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से गायब हुई है। इसकी जांच भी सीबीआई से कराई जानी चाहिए। जिससे इस प्रकरण की सच्चाई लोगों के सामने आ सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ममता बहुगुणा मामले में न्याय की मांग को निकाला कैंडल मार्च
Next: कौथिग देहरादून के लिए हुए श्रीनगर में ऑडिशन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.