Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लाखों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। भ्रमण के दौरान सबसे पहले आर्य ग्राम सिंहाली पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद भवन की चाबी ग्रामवासियों को सौंपी। ग्राम खंबारी में उन्होंने बाल सुंदरी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं ग्राम बामनपुरी में जनजाति समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने सीसी मार्ग निर्माण के लिए पांच लाख रुपये और स्थानीय देवी मंदिर के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्राम बरहैनी नगला में नेता प्रतिपक्ष ने 6.95 लाख रुपये की लागत से बने टाइल्स मार्ग का फीता काटकर लोकार्पण किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्राम भटपुरी और बरहैनी में आयोजित जनसभाओं में जनजाति समाज एवं अन्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
यहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति जीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति जसपाल सिंह बिल्लू, जिला पंचायत सदस्य फुरकान अहमद, सुखवंत सिंह, भगवान सिंह गुड्डू, शेर सिंह, मोहन सिंह, इंदर सिंह, सोमल सिंह, जसवंत सिंह, पंचम सिंह, सोनी सिंह, सतवीर सिंह, बचन सिंह, बाबू सिंह, साजिद प्रधान, मुन्नू सिंह, सूरज सिंह, मलकीत सिंह रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.