Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लापता 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

लापता 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
default featured image

रुड़की: कोतवाली क्षेत्र के लहबोली से लापता हुए 11वीं के छात्र मंजीत का शव खेत से बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार लहबोली निवासी राज सिंह उर्फ मंजीत (18) शुक्रवार को सुबह 8 बजे स्कूल गया था।

मंजीत सिंह श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा11 का छात्र था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश की परंतु छात्र का कुछ पता नहीं लग पाया। शनिवार शाम खेतों से घास लेकर आ रहे लोगों ने स्कूल से करीब आधा किमी दूर गन्ने के खेत में छात्र का शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने झबरेड़ा-देवबंद मार्ग को जाम कर जल्द घटना का खुलासा करने की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला जा सका।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। छात्र के सिर और सीने में गोली में मारी गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर झबरेड़ा-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया और तत्काल पोस्टमार्टम और घटना का खुलासा करने की मांग करने लगे। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का भरोसा दिया, जिस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन लग रहा है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेढ़ साल में पेट्रोल के दामों में 36 रुपए की हुई बढ़त
Next: 8 साल की मासूम से बहला फुसलाकर दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.