Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डेढ़ साल में पेट्रोल के दामों में 36 रुपए की हुई बढ़त
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

डेढ़ साल में पेट्रोल के दामों में 36 रुपए की हुई बढ़त

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। खासतौर पर कोरोना काल में तेल की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मई 2020 की शुरुआत से अब तक पेट्रोल की कीमत 36 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई है। वहीं, डीजल के दाम में 26.58 रुपये का इजाफा हो चुका है।
देश के लगभग सभी शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। वहीं, कुछ शहरों में डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा के भाव पर बिक रहा है।

मई में बढ़ाया गया था उत्पाद शुल्क: दरअसल, मई, 2020 के पहले सप्ताह में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था। ये वक्त था जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 19 डॉलर प्रति बैरल तक की गिरावट आई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि इस गिरावट का लाभ आम लोगों को मिलेगा। हालांकि, सरकार ने इसके उलट उत्पाद शुल्क लगा दिया। इस वजह से उपभोक्ताओं को तात्कालिक तौर पर मामूली राहत मिली थी। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 85 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई हैं। बता दें कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.8 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों पर सरकार की ओर से भी बयान आया है। हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लिए जा रहे टैक्स की मदद से सरकार कोरोना काल में फ्री वैक्सीन, मुफ्त भोजन और रसोई गैस का इंतजाम कर रही है। इसके अलावा कई अन्य सरकारी योजनाओं के लिए भी मदद मिलती है। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने के लिए टैक्स में कटौती करेगी, जो पेट्रोल की कीमत का 54 प्रतिशत और डीजल की कीमत का 48 प्रतिशत से अधिक है।
इससे पहले पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया था कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार का कर संग्रह एक साल पहले के 1.78 लाख करोड़ रुपये से 31 मार्च तक 88 प्रतिशत बढ़कर 3.35 लाख करोड़ रुपये हो गया। पूर्व-महामारी 2018-19 में उत्पाद शुल्क संग्रह 2.13 लाख करोड़ रुपये था।

तेल बांड भी कीमत बढऩे की वजह: हरदीप पुरी ने यूपीए शासनकाल से तेल बांड और उस पर ब्याज के भुगतान का भी जिक्र किया। वित्त मंत्रालय के अनुसार, 1.34 लाख करोड़ रुपये के तेल बांडों में से केवल 3,500 करोड़ रुपये मूलधन का भुगतान किया गया है और शेष 1.3 लाख करोड़ रुपये का भुगतान चालू वित्त वर्ष और 2025-26 के बीच किया जाना है। सरकार को इस वित्तीय वर्ष (2021-22) में 10,000 करोड़ रुपये चुकाने हैं। 2023-24 में 31,150 करोड़ रुपये, अगले वर्ष 52,860.17 करोड़ रुपये और 2025-26 में 36,913 करोड़ रुपये चुकाने हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी की हत्या के आरोपी की जमानत प्रार्थना हुई खारिज
Next: लापता 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.