
हरिद्वार। निठारी कांड के अभियुक्त सुरेंद्र कोली की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी और दम घुटना बताया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को खारिज किया है, हालांकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को सुरेंद्र कोली ने रस्सी से फांसी लगाई थी। फंदा गले में फंसने के बाद उसकी करीब 90 प्रतिशत मौत हो चुकी थी। इसके बाद रस्सी टूटने से वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसकी नाक से खून निकलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के बाद शरीर में ब्लड प्रेशर के कारण नाक और मुंह से खून निकल सकता है और इसे हत्या का आधार नहीं माना जा सकता।
एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुरेंद्र कोली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी आया है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
