Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कनिष्ठ सहायक परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र पर उठाए सवाल
  • पौड़ी

कनिष्ठ सहायक परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 06/03/2023
rns featured image new

पौड़ी। बीते रविवार को लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा में प्रश्नपत्रों के सभी सेट में प्रश्नों के एक ही क्रम में होने पर युवा कांग्रेस ने सवाल उठाए है। कहा कि कुछ चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। उन्होंने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराने और नैतिकता के आधार पर सीएम व आयोग के अध्यक्ष से इस्तीफा देने की मांग उठाई है। सोमवार को पौड़ी में पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि बीते रविवार को लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा का आयोजन किया गया था। कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी परीक्षा में प्रश्नपत्रों के सभी सेट में प्रश्नों के एक ही क्रम में रखे गए थे। कहा कि आयोग के अधिकारी और कर्मचारी बच्चों के भविष्य को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। एक तरफ भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर युवाओं पर लाठियां भांजी जाती है। कहा कि कुछ चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। युकां नेताओं ने कहा कि प्रदेश का युवा मांग कर रहा है कि पहले जांच करवाइए फिर भर्ती परीक्षा आयोजित कीजिए। लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। कहा कि भर्ती घोटालों में संलिप्त लोगों को बचाने के लिए सरकार सीबीआई जांच से बच रही है। उन्होंने जल्द से जल्द इन भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराने और नैतिकता के आधार पर सीएम व आयोग के अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग उठाई है। इस मौके पर जिला सचिव युवा कांग्रेस पारस रावत, शुभम, मुकुल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट सत्र के दौरान अधिकारी मुख्यालय से जुड़े रहेंगे
Next: कंडीसौड़ में होली मिलन के साथ मनाया महिला दिवस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.