Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सेलाकुई क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्नी कथित रूप से घर से लाखों के जेवर लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। पति ने पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद थाना सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई निवासी 52 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल कर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी हेमा देवी सेलाकुई स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। वहीं काम करने वाले क्वालिटी इंचार्ज जॉय दास से उसका संपर्क हुआ।
आरोप लगाया कि चार अप्रैल 2026 को जॉय दास उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित के मुताबिक काफी तलाश के बाद भी पत्नी का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान घर पहुंचने पर पता लगा कि पत्नी घर में रखे सोने के जेवर,नाक की नथ, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और मांगटिका भी साथ ले गई है। आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। उनका कहना है कि ये जेवर उन्होंने अपनी बेटियों की शादी के लिए मेहनत से जोड़े थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस संबंध में नौ अप्रैल को थाना सेलाकुई में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाद में 29 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को भी प्रार्थनापत्र भेजा गया, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद अब सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है। कोतवाल लोकपाल परमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
Next: बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.