Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंजेक्शन नहीं मिलने पर सीएमओ कार्यालय में हंगामा, अफसरों को घेरा
  • देहरादून

इंजेक्शन नहीं मिलने पर सीएमओ कार्यालय में हंगामा, अफसरों को घेरा

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

देहरादून। ब्लैक फंगस के मरीजों को देहरादून में ब्लैक फंगस का इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को विभिन्न अस्पतालों से बड़ी संख्या में लोग इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन लेने के लिए सीएमओ ऑफिस पहुंचे लेकिन उनको वहां संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। तीमारदारों ने उनको गेट से ही टरका देने पर कड़ी नाराजगी जताई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। शनिवार को ब्लैक फंगस बीमारी से ग्रसित लोगों के परिजन इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन लेने के लिए सीएमओ दफ्तर पहुंचे। यहां इंजेक्शन नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। इस सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और लोगों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे धरने पर बैठने के दौरान उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को घेरा। उन्होंने सीएमओ डा. अनूप डिमरी और एसीएमओ डा. कैलाश गुंज्याल से अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारने और मरीजों के लिए दवाइयों का इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने करीब एक घंटे तक धरना दिया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा से फोन पर वार्ता के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में इंजेक्शन मिल जाएंगे, जिसके बाद मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद जो परिजन एम्स ऋषिकेश, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल से आए थे, वापस चले गये और उनका नाम एवं नंबर लिख लिया गया। इंजेक्शन आते ही उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।
एसीएमओ कमरा छोडक़र चले गये: एसीएमओ डा. कैलाश गुंज्याल से जब सूर्यकांत धस्माना सवाल करने लगे तो गुंज्याल ने कहा कि उनके पास कोविड का इतना काम है कि वह इसी में उलझ कर रह गये हैं। उनके पास इंजेक्शन है ही नहीं तो वह कहां से दें। उनका काम केवल इंजेक्शन जारी करना है। ऊपर से मिलेंगे तो मरीजों को देने में उन्हें क्या दिक्कत। बहस बढऩे पर वह कार्यालय छोडक़र दूसरे कमरे में चले गये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिशन हौसला अभियान में अति उत्तम कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुलिस मेडल
Next: लालू प्रसाद यादव को मिली राहत, डीएलएफ रिश्वत मामले में सीबीआई ने दी क्लीन चिट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.