Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिशन हौसला अभियान में अति उत्तम कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुलिस मेडल
  • देहरादून

मिशन हौसला अभियान में अति उत्तम कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुलिस मेडल

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

देहरादून। पुलिस की ओर से प्रदेश में चलाए गए मिशन हौसला अभियान में अति उत्तम कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अभियान में अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को साप्ताहिक रिवार्ड व बहुत अच्छा कार्य करने वाले कर्मी का नाम पुलिस मुख्यालय भेजा जाए। जिसे मुख्यालय स्तर से रिवार्ड दिया जाएगा। डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र और सभी जिलों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने पर चालान की धनराशि 500 होने के बाद लोग मास्क पहनने लगे हैं, लेकिन शारीरिक दूरी का चालान मात्र 100 रुपये होने के कारण लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए शारीरिक दूरी का पालन अधिक कड़ाई से कराए जाने के लिए जुर्माना राशि बढ़ाने की आवश्यकता है। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में जिन स्थानों की सुरक्षा के लिए पीएसी की स्थायी ड्यूटी लगाई गई है, वहां पर पीएसी के जवानों के लिए स्थायी बेड लगाने व जहां अस्थायी ड्यूटी रहती हैं वहां पर संबंधित जनपद प्रभारी को पीएसी के जवानों के लिए फोल्डिंग चारपाई रखने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला कोविड प्रभारी मंत्री ने मरीज को उपलब्ध करवाया कंसंट्रेटर
Next: इंजेक्शन नहीं मिलने पर सीएमओ कार्यालय में हंगामा, अफसरों को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.