Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रामीणों ने लगाया सहमति के बिना पंचायत भवन निर्माण का आरोप
  • देहरादून

ग्रामीणों ने लगाया सहमति के बिना पंचायत भवन निर्माण का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलवाड़ा के ग्रामीणों ने प्रधान पर ग्रामीणों की सहमति के बिना मनचाही जगह पर पंचायत भवन निर्माण कार्य शुरू कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सिलवाड़ा पंचायत में पंचायत भवन स्वीकृत हुआ है। ग्राम प्रधान ने निर्माण स्थल चयन के लिए पंचायत की खुली बैठक का आयोजन नहीं किया। बिना ग्रामीणों की सहमति के ही गांव के खेल मैदान में भवन निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। बताया कि गांव में सिर्फ एक ही खेल मैदान है, जिसमें पूरी पंचायत के बच्चे और युवा विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं। यहां पंचायत भवन निर्माण होने से भविष्य में बच्चों और युवाओं को खेलने के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। जिससे कबड्डी और अन्य पारंपरिक खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने बीडीओ से निर्माण कार्य पर रोक लगाकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में भूमि चयन कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान हृदय सिंह, मानदास, नरेश, दलजीत आदि शामिल रहे। उधर, ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। पंचायत भवन निर्माण के लिए जगह का चयन ग्रामीणों की सहमति से किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिपं अध्यक्ष से की निविदा शर्तों में ढील दिए जाने की मांग
Next: जीवनगढ़ में ग्रामीणों ने अवैध निर्माण कराया ध्वस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.