Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेकाबू होकर गिरी स्पोर्ट्स बाइक, एमबीए छात्र की मौत
  • देहरादून

बेकाबू होकर गिरी स्पोर्ट्स बाइक, एमबीए छात्र की मौत

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। टर्नर रोड पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। रविवार रात करीब 2:50 बजे हुए हादसे में बाइक चला रहे एमबीए छात्र की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 2:54 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि टर्नर रोड लेन नंबर 12 के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि सड़क पर करीब तीस मीटर स्किट होने के बाद एक केटीएम बाइक पड़ी थी और दो युवक खून से लथपथ अचेत अवस्था में गिरे हुए थे।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल आयुष को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक का क्लेमनटाउन स्थित निजी अस्पताल में उपचार किया गया। मृतक की पहचान आयुष गुसाईं (23 वर्ष) पुत्र माखन सिंह के रूप में हुई। आयुष मूल रूप से बाईपास रोड, लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश का रहने वाला था और देहरादून के ग्राफिक एरा संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, घायल युवक की पहचान तनुज मेहरा (23 वर्ष) पुत्र दलीप सिंह मेहरा के रूप में हुई है। तनुज मूल रूप से जैनोली (अल्मोड़ा) का रहने वाला है और वर्तमान में टर्नर रोड स्थित एनएसबी स्क्वायर हॉस्टल में रह रहा था। तनुज आईटी पार्क स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है। हादसे में घायल तनुज मेहरा ने पुलिस को बताया कि वे दोनों रात में बाइक से जा रहे थे। मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क पर गिरी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहीद दिनेश बिष्ट के अदम्य साहस और शौर्य को किया नमन
Next: इंजीनियर से लूट में नंबर प्लेट पर टेप लगाकर निकले थे आरोपी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.