Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस ने साइबर अपराध और महिला सुरक्षा की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

पुलिस ने साइबर अपराध और महिला सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कोतवाली टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी कसार देवी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जानकी भंडारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल अपराध, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, नए आपराधिक कानूनों, नशे के दुष्प्रभाव, मानव तस्करी और यातायात नियमों के संबंध में भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी और महिला होमगार्ड ललिता रौतेला मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गलत रिपोर्ट देने वाले पैथोलॉजी लैब व उसके कलेक्शन सेंटर हो बंद
Next: वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.