Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • देवभूमि की संस्कृति को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
  • पौड़ी

देवभूमि की संस्कृति को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने कहा कि चंपावत की घटना से साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए किस हद तक जा सकती है और किस तरह निम्न स्तर के हथकंडे अपनाती है। देवभूमि की संस्कृति को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। कहा कि चंपावत प्रकरण में पुलिस ने 10 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की। पीड़िता व स्थानीय लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का संकलन किया। नामजद आरोपियों की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं पाई गई। गवाहों के बयानों व तकनीकी साक्ष्यों से भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश सरकार महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील है। सरकार का प्रयास है कि महिला अपराधों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी किसी भी सूरत में बच न पाएं।

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला: भाजपा महिला मोर्चा चंपावत प्रकरण में एसआईटी की जांच में खुलासा होने के बाद कांग्रेस पर हमलावर हो गया है। मामले में सोमवार को कांग्रेस का पुतला फूंका गया। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में एकत्र हुईं। यहां से वे महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए मालवीय उद्यान चौराहा पहुंची और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर महिला मोर्चा की कोटद्वार जिला सह प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता ममता रतूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत, जिला उपाध्यक्ष हंसलता, प्रदेश मंत्री अनीता आर्य मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील हरकत और रंगदारी के आरोप में क्रॉस मुकदमा दर्ज
Next: गलत रिपोर्ट देने वाले पैथोलॉजी लैब व उसके कलेक्शन सेंटर हो बंद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.