Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंजीनियर से लूट में नंबर प्लेट पर टेप लगाकर निकले थे आरोपी, केस दर्ज
  • देहरादून

इंजीनियर से लूट में नंबर प्लेट पर टेप लगाकर निकले थे आरोपी, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट और पुल से फेंकने के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक की जांच में पहचान गया वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी नशे का आदी है। उसने अपने साथी संग साजिश के तहत स्कूटर की नंबर प्लेट का एक अंक काले टेप से छिपाया हुआ था। मुख्य आरोपी घर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित आकाश के पिता विनोद कुमार की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 140(3), 3(5) और 309(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में एक अहम सुराग हाथ लगा है। वारदात के दौरान आरोपियों ने एक पेट्रोल पंप पर स्कूटर में तेल भरवाया था। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि स्कूटर की नंबर प्लेट के एक अंक को काले टेप से छिपाया गया था। इससे स्पष्ट है कि आपराधिक इरादे से ही घर से निकले थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस परिवार का यह स्कूटर है, उनका बेटा घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। वह नशे का आदी है। पुलिस को पूरी आशंका है कि अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं, जिसके पकड़े जाने पर दूसरे आरोपी का भी पर्दाफाश होगा।

पिता ने केस में कहा लूट कर पुल से फेंका:
मुकदमे में लक्ष्मण चौक, कांवली रोड निवासी पिता विनोद कुमार ने कहा कि 23 वर्षीय बेटा आकाश आईटी पार्क में कार्यरत है। छह मई की रात 2:15 बजे सहस्रधारा क्रॉसिंग से दो बदमाशों ने उसे जबरन एक्टिवा पर बैठाया और सुनसान रास्ते से जामुनवाला हनुमान मंदिर पुल पर ले गए। वहां मारपीट कर उसे नीचे फेंक दिया। बदमाशों ने आकाश का आईफोन-13, एक रियलमी फोन और बैग (जिसमें 600 रुपये थे) लूट लिए। सुबह करीब छह बजे मंदिर के पुजारी और फौजियों ने आकाश को नदी से निकालकर उसकी जान बचाई और पुलिस व एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेकाबू होकर गिरी स्पोर्ट्स बाइक, एमबीए छात्र की मौत
Next: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.