Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिपं अध्यक्ष से की निविदा शर्तों में ढील दिए जाने की मांग
  • देहरादून

जिपं अध्यक्ष से की निविदा शर्तों में ढील दिए जाने की मांग

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बिछाई जा रही पेयजल लाइनों की निविदाओं में छोटे ठेकेदारों की उपेक्षा किए जाने की शिकायत ठेकेदार कल्याण समिति ने जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान से की है। जिपं अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में ठेकेदार कल्याण समित की ओर से बताया कि निविदाओं को छोटा एंव शर्तों में संशोधन किया जाना चाहिए, जिससे सभी ठेकेदारों को रोजगार मिल सके। समिति ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान और जल निगम की ओर से गांवों के कई मजरों में बिछाई जा रही पेयजल लाइनों के लिए एक ही निविदा आमंत्रित की जा रही है, जिससे योजनाओं की लागत बढ़ रही है। लागत बढ़ने से छोटे ठेकेदार इन निविदाओं में प्रतिभाग करने से वंचित हो रहे हैं। इसके साथ ही जल निगम और जल संस्थान की ओर से डी श्रेणी के ठेकेदारों के लिए अधिकतम 40 लाख की लागत तक के निर्माण कार्य की सीमा तय की गई है। जबकि उत्तराखंड शासन की ओर से 75 लाख की लागत तक के कार्य करने की स्वीकृति दी गई है। बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से डेढ़ करोड़ तक के कार्य सिंगल बिड निविदा में निमंत्रित किए जाते हैं, लेकिन जल संस्थान और जल निगम की ओर से 50 लाख तक के कार्य सिंगल बिड में आमंत्रित किए जाते हैं। इससे भी छोटे और स्थानीय ठेकेदार निविदा प्रक्रिया में प्रतिभाग करने से वंचित हो रहे हैं। ठेकेदारों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से निविदाओं को छोटा करने और शर्तों में संशोधन करने के लिए अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष जीत सिंह तोमर, मोहन सिंह चौहान, मातवर सिंह तोमर, शमशेर सिंह, अर्जुन सिंह, सरदार सिंह तोमर, कुंदन सिंह, राजेंद्र भट्ट, जितेंद्र चौहान, दयाराम, विवेक जोशी, सुनील भट्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली सुअर पहुंचा रहे हैं फसलों को नुकसान
Next: ग्रामीणों ने लगाया सहमति के बिना पंचायत भवन निर्माण का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.