Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीवनगढ़ में ग्रामीणों ने अवैध निर्माण कराया ध्वस्त
  • देहरादून

जीवनगढ़ में ग्रामीणों ने अवैध निर्माण कराया ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। जीवनगढ़ पंचायत में सार्वजनिक रास्ते पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में खुद ध्वस्त किया। रविवार सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में अवैध कब्जा हटाने पहुंचे थे, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जीवनगढ़ पंचायत के वार्ड चार में हनुमान मंदिर के पीछे सार्वजनिक रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिस पर इन दिनों निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। ग्रामीणों की ओर से कई बार विरोध दर्ज कराए जाने के बावजूद अवैध निर्माण बदस्तूर जारी रहा। रविवार को कनिष्ठ उप प्रमुख रेणू खान आलिम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद ही अवैध निर्माण ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना डाकपत्थर पुलिस चौकी को भी दी गई थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से अवैध निर्माण करने वाले लोग ध्वस्तीकरण का विरोध करते रहे, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के बाद ग्रामीणों ने पूरा निर्माण ध्वस्त कर रास्ते को समतल कर दिया। कनिष्ठ उप प्रमुख ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा होने से करीब पचास परिवारों का रास्ता बंद हो गया था, जिससे उन्हें आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान फतेह आलिम, सुखदेव, नौशाद, बिजरा, शगुन, ललिता, हेमंत, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने लगाया सहमति के बिना पंचायत भवन निर्माण का आरोप
Next: बीटीसी में दुपहिया वाहनों हेतु पार्किंग शुल्क लागू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.