Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धारचूला विधायक हरीश धामी सहित 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा
  • पिथौरागढ़

धारचूला विधायक हरीश धामी सहित 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
default featured image

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करना धारचूला के विधायक हरीश धामी को भारी पड़ गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक धामी सहित करीब 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुनस्यारी क्षेत्र में पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से बीते 13 जनवरी को कांग्रेस की राजनीतिक बैठक होने की जानकारी मिली। इस पर थानाध्यक्ष श्याल लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने जांच की तो सभा होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी 22 गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ता व बूथ एंजेंटों के साथ बैठक कर रहे थे। साथ ही तय संख्या से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर चुनाव प्रचार भी किया जा रहा था। चुनाव आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर पुलिस ने विधायक धामी व अन्य सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188 व 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के 2.58 लाख मामले आए 24 घंटों में, ओमिक्रोन के मामले पहुँचे 8 हजार पार
Next: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा मेंं हुई शामिल

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.