Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कांग्रेसी नेता पर हुए जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
  • ऊधम सिंह नगर

कांग्रेसी नेता पर हुए जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल एक आरोपी फरार है। कांग्रेस नेता और परिजनों के सियासी रंजिश के आरोपों से इतर पुलिस का दावा है कि एक युवती को परेशान करने के कारण उसके भाई और दोस्तों ने सिंधी पर हमला किया था। बरा सहकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन सिंधी पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया था। गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने कोतवाली में घटना का खुलासा किया। बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की स्कार्पियो कार को ट्रेस कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने स्कार्पियो मालिक हरमन सिंह को चिह्नित करने के बाद कार पीरूमदारा रामनगर से बरामद की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। गुरुवार सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उत्तमनगर के रास्ते यूपी भागने के फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी के बाद आरोपी हरमन सिंह निवासी रामनगर, अमृतपाल सिंह और अजयपाल सिंह निवासी रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनका साथी बलजीत सिंह उर्फ बल्ली निवासी रुद्रपुर फरार हो गया। सीओ ओमप्रकाश के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुलशन सिंधी लंबे समय से इनमें से एक की बहन को परेशान कर रहा था। इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धार्मिक उन्माद, भड़काऊ सामाग्री का प्रसारण रहेगा बंद
Next: झनकट बैंक लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की दस टीमें गठित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.